Sunday, June 17, 2012

रिम-झिम वर्षा आई।

रिम-झिम, रिम-झिम वर्षा आई।

भीग रहे हैं पेड़ों के तन,
भीग रहे हैं आँगन उपवन,
हरियाली सबके मन भाई।
रिम-झिम, रिम-झिम वर्षा आई।।

मेंढक टर्र-टर्र चिल्लाते,
झींगुर मस्ती में हैं गाते,
आमों की बहार ले आई।
रिम-झिम, रिम-झिम वर्षा आई।।

आसमान में बिजली कड़की,
डर से सहमें लडका-लड़की,
बन्दर जी की शामत आई।
रिम-झिम, रिम-झिम वर्षा आई।।

कहीं छाँव है, कहीं धूप है,
इन्द्रधनुष कितना अनूप है,
धरती ने है प्यास बुझाई।
रिम-झिम, रिम-झिम वर्षा आई।।

विद्यालय भी तो जाना है,
होम-वर्क भी जँचवाना है,
मुन्नी छाता लेकर आयी।
रिम-झिम, रिम-झिम वर्षा आई।।

No comments: